{"_id":"60dca215ccf78f55b26c0458","slug":"farmers-and-horticulturists-will-get-rs-134-subsidy-for-buying-crates-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों-बागवानों को पहली बार क्रेट खरीदने पर मिलेगी 134 रुपये सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों-बागवानों को पहली बार क्रेट खरीदने पर मिलेगी 134 रुपये सब्सिडी
Thu, 01 Jul 2021 10:11 AM IST
Krishan Singh
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:11 AM IST
सार
राज्य के बागवानी निदेशक जेपी शर्मा ने बताया कि सरकार प्रदेश के किसानों-बागवानों को सेब के साथ आम, लीची, पलम, खुमानी, किन्नू, संतरा, अमरूद आदि फलों की पैकिंग के लिए सब्सिडी में प्लास्टिक क्रेट देगी, ताकि बागवानों की कार्टन पर निर्भरता कम हो।
विज्ञापन
क्रेट में सेब व प्लम(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में किसानों-बागवानों को पहली बार क्रेट खरीदने के लिए सरकार 134 रुपये सब्सिडी देगी। पहले चरण में प्रदेश सरकार सीजन में बागवानों और किसानों को डेढ़ लाख क्रेट उपलब्ध करवाएगी, जिससे फसलों की पैकिंग के लिए इन क्रेटों का बार-बार इस्तेमाल किया जा सके। प्लास्टिक के एक क्रेट की कीमत 335 और 320 रुपये है। सरकार ने क्रेट खरीदने और सब्सिडी देने के लिए दो करोड़ की राशि जारी कर दी है। प्रदेश भर में करीब चार करोड़ पेटी सेब होने का अनुमान है।
विज्ञापन
राज्य के बागवानी निदेशक जेपी शर्मा ने बताया कि सरकार प्रदेश के किसानों-बागवानों को सेब के साथ आम, लीची, पलम, खुमानी, किन्नू, संतरा, अमरूद आदि फलों की पैकिंग के लिए सब्सिडी में प्लास्टिक क्रेट देगी, ताकि बागवानों की कार्टन पर निर्भरता कम हो। बताते हैं कि सरकार बागवानों को बार-बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के क्रेट उपलब्ध करा रही है। पहले बागवानों को 10 से 15 क्रेट दिए जाएंगे। किसान-बागवान फसलें बेचने के बाद क्रेट अपने साथ वापस ले आएंगे।
विज्ञापन