{"_id":"60a3a8628ebc3ef6413b19ce","slug":"farmer-family-corona-positive-villagers-set-example-by-cutting-wheat-crop-in-jogindernagar-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: किसान परिवार कोरोना पॉजिटिव, ग्रामीणों ने गेहूं की फसल काटकर पेश की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: किसान परिवार कोरोना पॉजिटिव, ग्रामीणों ने गेहूं की फसल काटकर पेश की मिसाल
Tue, 18 May 2021 05:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 May 2021 05:50 PM IST
सार
ग्रामीणों ने कोरोना पॉजिटिव किसान परिवार की सहायता के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए और पांच बीघा भूमि पर लहलहा रही गेहूं की फसल को काटकर संक्रमित किसान परिवार के घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने काटी कोरोना पॉजिटिव किसान परिवार की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जोगिंद्रनगर के आरठी में कोरोना संक्रमित किसान परिवार के खेतों की फसल काटकर ग्रामीणों ने गजब का उदाहरण पेश किया है। खेतों में लहलहा रही फसल को काटने वाले परिवार के सभी सदस्यों को जब कोरोना ने जकड़ लिया तो खेतों में फसल खराब होने लगी। इसी बीच ग्रामीणों ने संक्रमित किसान परिवार की सहायता के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए और पांच बीघा भूमि पर लहलहा रही गेहूं की फसल को काटकर संक्रमित किसान परिवार के घर तक पहुंचाया। इस नेक कार्य को सिरे चढ़ाने में नेर घरवासड़ा वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य तेज सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
उन्होंने संक्रमित किसान परिवार की फसल की कटाई के लिए ग्रामीणों को एकत्रित किया। महिला मंडल की प्रधान अंजू देवी ने भी गांव की महिलाओं को संक्रमित परिवार की सहायता के लिए प्रेरित किया और कुछ ही घंटों में फसल को काटकर संक्रमित परिवार के घर पहुंचाया। यहां अब कटी हुई फसल की थ्रैसिंग का कार्य शुरू होगा। तेज सिंह के अनुसार किसान परिवार के मुखिया, पत्नी और 14 साल का बेटा बीते दस दिनों से कोरोना संक्रमण के चलते होम आइसोलेशन में हैं। गांव की महिला सुधा देवी, वार्ड सदस्य विजय कुमार के साथ ग्रामीण सुशीला देवी, लक्ष्मण दास, वासुदेव, विमला देवी, सुनीता देवी, छन्नो देवी, माया देवी, रीता, पार्वती, मीरा, बबली, रूमा, चंचला, निमा ने संक्रमित किसान के परिवार की फसल को काटने में सहयोग किया।
विज्ञापन