फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Farmer devided mobile phone to student

गरीब और जरूरतमंद बच्चों को बांटे मोबाइल

Wed, 01 Sep 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmer devided mobile phone to student
Farmer devided mobile phone to student
तीन स्कूलों के विद्यार्थी लाभान्वित, गरीब और जरूरतमंदों को मिली मदद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। किसान और जन कल्याण समिति जुब्बड़हट्टी ने धमून पंचायत के 3 सरकारी स्कूलों में 20 बच्चों को स्मार्ट फोन बांटे। मोबाइल फोन गरीब और जरूरतमंद बच्चों को बांटे गए।
किसान और जन कल्याण समिति जुब्बड़हट्टी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के मुख्य सचेतक हरदेव सिंह और खलग स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रिज लाल ने की। हरदेव सिंह ने कहा कि मोबाइल फोन उन बच्चों को दिए जो फोन न होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। इनमें गरीब के अलावा ऐसे बच्चे भी हैं जिनके घरों में 2 या ज्यादा बच्चे हैं लेकिन एक फोन होने से वह पढ़ाई नहीं कर पा रहे। समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि 20 मोबाइल फोन में से 12 गवर्नमेंट मॉडल स्कूल खलग, 5 फोन गवर्नमेंट स्कूल शिल्ली और तीन 3 मोबाइल फोन प्राइमरी स्कूल धमून के बच्चों को दिए गए। स्कूल में बच्चों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण जरूरतमंद बच्चों के अभिभावकों को फोन बांटे गए।
विज्ञापन

राम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि कोविड नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहा कि समिति को पता चला था कि पंचायत के कई बच्चे फोन न होने से नहीं पढ़ पा रहे। इस पर सदस्यों ने पहल करते हुए स्वयं फंड इकट्ठा किया और मोबाइल खरीद कर बच्चों को बांटे। उन्होंने उम्मीद जताई कि वंचित बच्चे अब पढ़ाई कर पाएंगे और भविष्य को संवार पाएंगे। समिति के मीडिया प्रभारी मुनीश महेंद्रू ने बताया कि इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों में सुरेंद्र ठाकुर, रामरत्न वर्मा, सचिव मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर, उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, एसएमसी के प्रधान राकेश ठाकुर और संजय ठाकुर समेत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed