{"_id":"624f2d00dcb2fe6e435970e5","slug":"farmer-committed-sucied-shimla-news-sml405004742","type":"story","status":"publish","title_hn":"जतोग में पेड़ से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जतोग में पेड़ से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों की तरफ काम करने गया था पवन, मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के जतोग क्षेत्र में एक किसान का शव खेतों में पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिला है। परिजनों के मुताबिक पवन कुमार (41) निवासी शलोग, पनेश पंचायत (जतोग) खेतों में काम करने गया था। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। डीएसपी प्रणव चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
पुलिस के मुताबिक शहर से सटे जतोग क्षेत्र में यह घटना पेश आई। पवन की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि उसका पति खेतों की तरफ गया था। लेकिन जब लौटकर नहीं आया तो तलाश करने पर वह पेड़ से फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके अलावा पवन के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी जांची जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस मानकर चल रही है कि पवन ने आत्महत्या की है। पवन खेतीबाड़ी से ही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता लग पाएगा।