{"_id":"a57547543dae2e84b572c8ff71373173","slug":"fans-were-crazy-to-take-a-autograph-of-great-khali","type":"story","status":"publish","title_hn":"खली के ऑटोग्राफ के लिए लगीं लाइनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खली के ऑटोग्राफ के लिए लगीं लाइनें
बयूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 30 Apr 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द ग्रेट खली नाम से मशहूर दलीप राणा पांवटा में प्रशंसकों से घिरे रहे। बुधवार को वह पांवटा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग में धूम मचाने वाले द ग्रेट खली ने भी अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उन्हें आटोग्राफ दिए।
विज्ञापन
उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। इसके बाद वह मोगीनंद स्थित होटल में लंच करने पहुंचे। होटल में खली से मिलने वालों की कतारें लगी रहीं। महिलाएं एवं छोटे बच्चों में दलीप राणा से मिलने का क्रेज दिखा।
विज्ञापन
छोटे बच्चों और प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाए। इस दौरान पांवटा में रहने वाले अपने जानकारों और दोस्तों से भी मिले। सबसे ज्यादा क्रेज स्कूली बच्चों में दिखा।
विज्ञापन
कुछ बच्चे तो होटल के कमरे में पहुंचकर खली से हाथ मिलने, आटोग्राफ लेने के लिए परिजनों से जिद करते दिखे। छोटे बच्चों में सन्नी, कार्तिक, रुबल, महिमा, सुशांत, रुचि और बबली ने कहा कि टीवी में खली (अंकल) को देखा।
उनके आज पांवटा पहुंचने की सूचना दोस्तों से मिली। इसके बाद परिजनों से जिद कर उनके साथ फोटो खिंचवाने, हाथ मिलाने और आटोग्राफ लेने पहुंचे हैं, लेकिन लंबी लाइन लगने से इंतजार करना पड़ा।