फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   famous singer of sirmour himachal Dharamdutt Sehgal passes away

सिरमौर: मशहूर गायक धर्मदत्त सहगल का निधन, लोक संगीत को दी नई दिशा

Sun, 22 Aug 2021 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 Aug 2021 08:30 PM IST
सार

धर्मदत्त सहगल तीन दशकों से लोक संगीत से जुड़े थे। वह शिक्षा विभाग में संगीत शिक्षक होने के साथ युवाओं को संगीत की शिक्षा भी दे रहे थे। नाहन के पक्का तालाब पर उन्होंने सरस्वती संगीत केंद्र भी खोला था। रेडियो पर अपनी आवाज का सिक्का जमा चुके धर्मदत्त सहगल कई शायरों की गजलों को भी आवाज दे चुके थे।

विज्ञापन
famous singer of sirmour himachal Dharamdutt Sehgal passes away
मशहूर गायक धर्मदत्त सहगल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोक संगीत और हिंदी गजल को नई दिशा देने वाले मशहूर गायक धर्मदत्त सहगल का निधन हो गया है। संगड़ाह निवासी धर्मदत्त सहगल कई सालों से नाहन में ही स्थायी निवास बना कर रह रहे थे। वह शिक्षा विभाग में संगीत के अध्यापक थे। रविवार को पीजीआई में हृदयगति रुकने से उनका देहांत हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही कलाकारों में शोक पसर गया है।  धर्मदत्त सहगल तीन दशकों से लोक संगीत से जुड़े थे। वह शिक्षा विभाग में संगीत शिक्षक होने के साथ युवाओं को संगीत की शिक्षा भी दे रहे थे। नाहन के पक्का तालाब पर उन्होंने सरस्वती संगीत केंद्र भी खोला था।

विज्ञापन


रेडियो पर अपनी आवाज का सिक्का जमा चुके धर्मदत्त सहगल कई शायरों की गजलों को भी आवाज दे चुके थे। उनकी शिष्या शुभा सबरवाल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें पीजीआई लाया गया, जहां सोमवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर वरिष्ठ साहित्यकार चिरआनंद, दीनदयाल वर्मा, दीप चंद कौशल, नासिर युसूफजई, शबनम शर्मा, श्रीकांत अकेला, अनंत आलोक, पंकज तन्हा, दीपराज विश्वास, सरला गौतम, विजय रानी बंसल, शुभा सबरवाल, मोनिका शर्मा, देवराज शर्मा आदि ने इसे कला क्षेत्र में भारी क्षति बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed