फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Family ruckus over child's death in IGMC shimla

आईजीएमसी में बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Mon, 09 Sep 2019 10:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Sep 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Family ruckus over child's death in IGMC shimla
मृतक बच्चे के परिजन - फोटो : अमर उजाला

आईजीएमसी के आपातकालीन वार्ड में सोमवार दोपहर बाद एक 11 साल के बच्चे की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। सिरमौर जिले से यहां लाए गए इस बच्चे की अचानक मौत के बाद परिजन भड़क गए। परिजनों ने आरोप लगाए कि जब बच्चे की सीटी और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट नार्मल थी तो फिर मौत के कारण क्या हैं? परिजनों ने इलाज में डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामला सोमवार दोपहर बाद का है। 

विज्ञापन


  गांव देवथल तहसील शिलाई जिला सिरमौर के ग्यारह साल का अनुज चार दिन पहले घर में बच्चों के साथ खेल रहा था। इस बीच वह गिर गया। इससे उसके सिर पर चोट आई थी। परिजनों ने पहले उसे स्थानीय अस्पताल में दिखाया। इसके बाद 9 सितंबर की सुबह सवा छह बजे के करीब बच्चे को आईजीएमसी लाया गया। अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने मरीज को उपचार दिया।
विज्ञापन


इस बीच बच्चे का सीटी और पेट का अल्ट्रासाउंड करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की रिपोर्ट नार्मल थी। लेकिन दोपहर बाद बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद जब परिजनों ने डॉक्टरों से सवाल किया तो दूसरी ओर जवाब आया कि टेस्ट रिपोर्ट नार्मल थी। डॉक्टर की इस बात को सुनने के बाद परिजन भड़क गए। कहा कि डॉक्टरों ने उनके बच्चे को सही उपचार नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज के चाचा कपिल की इस दौरान डॉक्टरों और प्रशासन के साथ जमकर बहसबाजी भी हुई। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर आई और उन्हें समझाने का प्रयास करती रहीं लेकिन बात नहीं बनी। कुछ देर बाद परिजनों को लेकर प्रबंधन की टीम कार्यालय की ओर गई जिसके बाद मामला शांत हुआ। लेकिन अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद हुए हंगामे से लोग भी सहमे नजर आए।

बच्चे को दोपहर बाद पड़ा था दौरा : डॉ. जनक

Family ruckus over child's death in IGMC shimla
मृतक बच्चे के परिजन - फोटो : अमर उजाला

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि दोपहर बाद बच्चे को अचानक दौरा पड़ा था। शायद इसी वजह से बच्चे की सांस रुकी होंगी और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत को लेकर लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं।

इसलिए बच्चे का पोस्टमार्टम करने की बात परिजनों से कही है। परिजन मानते हैं तो मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असल स्थिति का पता लगेगा। शव को फिलहाल चैंबर में रखवा दिया है। 

शव नहीं करने दिया पैक
अस्पताल में जब यह घटना घटी तो परिजनों ने शव को पैक भी नहीं करने दे रहे थे। वहीं दूसरी ओर इस हंगामे के बाद पुर्नश्चेतन कमरे में शव को कुछ देर के लिए रखा गया। हालांकि यहां पर किसी को जाने नहीं दिया। अस्पताल में ड्यूटी पर सुरक्षा कर्मी तो थे लेकिन हंगामे के दौरान वह गायब नजर आए। हंगामा जब बढ़ा तो प्रशासन की टीम मौके पर आई उसके बाद ही यह कर्मी भी प्रशासन के साथ वहां पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed