फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Family register records ready in the city, copy can be taken from home

Shimla News: शहर में परिवार रजिस्टर का रिकॉर्ड तैयार, घर बैठे ले सकेंगे नकल

Mon, 19 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Family register records ready in the city, copy can be taken from home
खास खबर
विज्ञापन

नगर निगम ने पहली बार तैयार किया शहर के 55 हजार परिवारों का रजिस्टर, हर परिवार का पूरा रिकॉर्ड दर्ज
सुविधा शुरू करने के लिए आयुक्त ने 23 को बुलाई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को नवंबर से परिवार रजिस्टर की सुविधा मिल जाएगी। नगर निगम ने शिमला शहर में रह रहे 45 हजार से अधिक परिवारों का सत्यापन कर अंतिम रिकॉर्ड तैयार कर लिया है। खास बात यह है कि शहरवासी घर बैठे भी अपने परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त कर सकेंगे।

इसके लिए नगर निगम ऑनलाइन सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने 23 अक्तूबर को शहरी विकास विभाग, आईटी विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें परिवार रजिस्टर की सुविधा शुरू करने को लेकर चर्चा होगी। इस महीने होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में भी परिवार रजिस्टर का अंतिम प्रारूप मंजूरी के लिए रखा जाएगा। नगर निगम के अनुसार शिमला शहर में करीब 45 हजार परिवार रह रहे हैं।
विज्ञापन

पहले करवाए गए सर्वे के बाद प्रत्येक वार्ड में जाकर इनका सत्यापन भी करवा लिया है। इस दौरान परिवार के सदस्यों के गलत दर्ज नामों को हटाया है। कई दोहराए गए नाम भी सूची से हटा दिए हैं। ढाई हजार नए परिवारों को इस सूची में शामिल किया है। ऐसे में परिवार रजिस्टर तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। शुरुआती दिनों में परिवार रजिस्टर की नकल नगर निगम कार्यालय से मिलेगी। जल्द ही निगम प्रशासन इसे ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी करेगा। इसके लिए अधिकारियों की बैठक में दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन कार्यों के लिए जरूरी है नकल
परिवार रजिस्टर में परिवार के सभी सदस्यों के नाम, आयु, पता और अन्य संबंधित विवरण दर्ज होते हैं। विभिन्न सरकारी कार्यों, आवास संबंधी पहचान, मतदाता सूची और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की पात्रता साबित करने सहित कई कामों में परिवार रजिस्टर की नकल उपयोगी होती है। पंचायतों में यह व्यवस्था पहले से लागू है, जबकि शिमला शहर में इसे पहली बार लागू किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने बताया कि परिवार रजिस्टर को लेकर इसी सप्ताह बैठक बुलाई गई है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे ऑनलाइन माध्यम से भी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था तैयार की जाएगी।



50 रुपये में मिलेगी सुविधा
नगर निगम ने फिलहाल परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए 50 रुपये शुल्क तय किया है। हालांकि सदन की बैठक के बाद शुल्क पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हर साल शहर में आने वाले नए परिवारों को भी रजिस्टर में अपने नाम दर्ज करवाने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article