परिजनों ने जंजीरों में बांधकर रखा है नशे का आदी युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौजवान पीढ़ी में बढ़ती हुई नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सदन में विधायक राकेश पठानिया के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान ड्रग्स के आदी हो चुके नौजवानों के कई दर्दनाक पहलुओं का सदन के सदस्यों ने जिक्र किया।
चर्चा के दौरान चंबा के भटियात के विधायक बिक्रम सिंह जरियाल ने कहा कि बकलोह में नशे के आदी 21 साल के एक युवा को परिवार ने जंजीरों में जकड़कर रखा है। जंजीरों में इसलिए जकड़ा है कि वह नशे का इतना आदी हो चुका है कि बिना नशा किए बेहद व्याकुल हो इधर-उधर भाग जाता है।
बिक्रम सिंह ने कहा कि नशे की लत पूरी न होने पर युवक घर से भाग जाता है। इसी वजह से परिवार ने उसे जंजीरों से बांध रखा है। उनके विधानसभा क्षेत्र में चाय की दुकान में शराब बिकती है। सिगरेट की दुकानों में भांग भरे सिगरेट मिलते हैं।
विधायक राकेश पठानिया ने भी कुछ ऐसे ही हृदयविदारक उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में कई युवा इस कद्र नशे के आदी हो चुके हैं कि परिवारवालों को उन्हें रस्सियों से बांधकर घर पर रखना पड़ता है।
नशे के विषय पर विपक्ष भी सदन में होता तो अच्छा रहता : सीएम
विधायक पठानिया की ओर से लाए प्रस्ताव पर अपने उत्तर के दौरान सीएम ने विपक्ष के वाकआउट पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नशे के विषय पर सदन में इतनी गंभीर चर्चा हो रही है और विपक्ष का एक भी सदस्य सदन में मौजूद नहीं हैं।
अच्छा होता विपक्ष भी अपने सुझाव सदन में देता। अफसोस यह है कि उनका मकसद कुछ और था। विपक्ष को सुबह शाम राजनीति से इतर जनहित के बारे में सोचना चाहिए। वाकआउट के बाद मैंने खुद विपक्ष के नेताओं से कहा कि अब तो सदन में आ जाओ। लेकिन, वे नहीं आए।