फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fake manager cheated government employee

फर्जी मैनेजर बनकर सरकारी कर्मी से पौने तीन लाख ठगे

Tue, 17 Aug 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
fake manager cheated government employee
शिमला। राजधानी के बालूगंज क्षेत्र में एक सरकारी कर्मी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। शातिर फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर कर्मी के खाते से पौने तीन लाख रुपये उड़ा ले गया। आरोपी ने कर्मी से ओटीपी नंबर लेकर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बीते दिन एक शख्स ने बैंक अधिकारी बताकर उसे फोन किया। शातिर ने कहा कि उसका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो चुका है। कार्ड को दोबारा शुरू करने के लिए उसे बैंक की ओर से बार-बार मेसेज भी आ रहे है। पीड़ित भी शातिर के झांसे में आ गया। क्योंकि दो दिन पहले ही बैंक ने उसका दो लाख रुपये का लोन मंजूर किया था। इस बीच पीड़ित ने खाते से संबंधित सभी जानकारी शातिर को बता दी। कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित के ओटीपी शेयर करते ही उसके नंबर पर बैंक की ओर से मेसेज आया। व्यक्ति यह देखकर हैरान रह गया कि उसके एसबीआई खाते से दो लाख 70 हजार रुपये की निकासी हो चुकी थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। मंगलवार को पीड़ित ने संबंधित बैंक में जाकर घटना के बारे में बताया। वहीं, बैंक अधिकारियों ने भी उसकी पूरी मदद का आश्वासन दिया। इधर, पुलिस ने लोगों को बैंक से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी फोन पर न देने और ठगों से सतर्क रहने की हिदायत दी है। ओटीपी किसी भी व्यक्ति को न बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed