फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fake honey recovered at mandi himachal

सावधान: मीठे शहद में जानलेवा 'जहर'

Sun, 12 Oct 2014 03:06 PM IST
Updated Sun, 12 Oct 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
Fake honey recovered at mandi himachal

सुंदरनगर के भरजवाणु में संयुक्त विभागीय टीम ने दबिश देकर 110 टीन नकली शहद बरामद किया है। गिरोह के सदस्य यूपी और बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


एफएसओ मंडी एलडी ठाकुर ने नकली शहद के पांच और शहद बनाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले केमिकल का एक सैंपल भरा है। जिसे जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया है, गिरोह के कुछ सदस्य फरार हैं।
विज्ञापन


एक को पूछताछ के लिए शनिवार को सुंदरनगर थाना में तलब किया है। प्रारंभिक जांच के बाद नकली शहद की खेप को एफएसओ मंडी ने सील कर दिया है। लैब रिपोर्ट में सैंपल फेल होने पर मामला कोर्ट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के एसडीएम एचएस राणा, एफएसओ मंडी एलडी ठाकुर ने पुलिस के साथ शुक्रवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर सुंदरनगर के भरजवाणु स्थित भट्ठी में दबिश दी। इस दौरान टीम ने 110 टीन नकली शहद पकड़ा।

दबिश की भनक लगते हुए गिरोह के कुछ सदस्य भागने में कामयाब हो गए। हालांकि गिरोह का एक सदस्य टीम के हाथ लगा है। जिसे शनिवार को पुलिस थाना सुंदरनगर में तलब किया है। इस दौरान नकली शहद के बारे में उससे एफएसओ मंडी ने पूछताछ की है।

एक टीन में 25 किलो शहद

Fake honey recovered at mandi himachal

एक टीन में करीब 22 से 25 किलो नकली शहद है। नकली शहद की खेप करीब ढाई टन बताई जा रही है। खेप सात झोपड़ियों से बरामद की गई है। खेप को टीन और डिब्बों में रखा गया था। जांच में शहद केमिकल युक्त बताया जा रहा है।

फूड टेस्टिंग लैब कंडाघाट में जांच के बाद ही नकली शहद में केमिकल और अन्य चीजों के बारे में खुलासा होगा।
मेलों में ढाई सौ से चार सौ प्रतिकिलो बेचा जाता है। वहीं लेह-लद्दाख के लिए इसकी खेप ले जाई जाती है। पुलिस ने केमिकल की एक बोरी भी बरामद की है।

जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी मंडी एलडी ठाकुर  ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भरजवाणु में 110 टीन नकली शहद जब्त किया है। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है। छह सैंपल जांच के लिए फूड टेस्टिंग लैब भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed