फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake holograms and labels of santra number one brand recovered in Jalandhar and Patiala

मंडी: जालंधर और पटियाला में संतरा नंबर वन ब्रांड के नकली होलोग्राम और लेबल बरामद

Fri, 28 Jan 2022 09:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jan 2022 09:49 PM IST
सार

दबिश देने गई हिमाचल प्रदेश पुलिस को एक जगह से संतरा नंबर वन ब्रांड के नकली होलोग्राम और लेबल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आपत्तिजनक सामान बरामद कर लिया है। वहीं, कंप्यूटर में बनाए गए डिजाइन भी कब्जे में लिए हैं। 

विज्ञापन
Fake holograms and labels of santra number one brand recovered in Jalandhar and Patiala
हमीरपुर में मिले नकली शराब के रैपर - फोटो : संवाद

विस्तार

सात लोगों की जान लेने वाली नकली संतरा वीआरवी फूल शराब के मामले में पटियाला और जालंधर में दबिश देने गई हिमाचल प्रदेश पुलिस को एक जगह से संतरा नंबर वन ब्रांड के नकली होलोग्राम और लेबल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आपत्तिजनक सामान बरामद कर लिया है। वहीं, कंप्यूटर में बनाए गए डिजाइन भी कब्जे में लिए हैं। हिमाचल में यह आर्डर कहां से आया है, पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार  शराब माफिया यह आर्डर ऑनलाइन देता और इसकी पेमेंट भी किसी अन्य स्रोत से पहुंचाता था। ऐसे में हिमाचल में बिकने वाली संतरा फ्लेवर शराब का ब्रांड की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


सूबे में करीब 25 अलग-अलग फैक्टरियों में संतरा फ्लेवर संचालक अपने-अपने नाम से निकालते हैं। इनमें नकली संतरा वीआरवी फूल पहले हिमाचल में सात लोगों की जान ले चुकी है। जोगिंद्रनगर में गलू प्लांट प्योर संतरा पहले ही विवादों में है। क्योंकि यहां से 11 हजार लीटर स्प्रिट गायब मिला था और सात हजार लीटर ब्लेंड एक्सेस मिला था। इससे बनी अवैध शराब पालमपुर में चल रहे निजी गोदाम में पकड़ी जा चुकी है। ऐसे में अवैध और नकली शराब को खोज निकालना आबकारी एवं कराधान विभाग के खिलाफ किसी चुनौती से कम नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed