फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   fake documents by contractor 32 crore rupee tender cancelled by pwd department

लोक निर्माण विभाग: फर्जी दस्तावेजों से पाया 32 करोड़ का टेंडर किया रद्द

Mon, 08 Nov 2021 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Nov 2021 11:09 AM IST
सार

विभाग ने फर्म के दस्तावेजों की जांच की तो उसमें वर्क डन का सर्टिफिकेट जाली निकला, जिसके चलते टेंडर रद्द कर दिया।

विज्ञापन
fake documents by contractor 32 crore rupee tender cancelled by pwd department
लोक निर्माण विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के टौणीदेवी डिवीजन के तहत एक ठेकेदार ने फर्जी दस्तावेज लगाकर 32.58 करोड़ रुपये का टेंडर हासिल करने का प्रयास किया। इस जालसाजी का भंडाफोड़ तब हुआ, जब विभाग ने टेंडर अवार्ड करने के बाद अपने स्तर पर ठेकेदार के दस्तावेजों की जांच की। जांच में वर्क डन का सर्टिफिकेट जाली निकला, जिसके चलते विभाग ने टेंडर रद्द कर दिया।

विज्ञापन


लोनिवि ने अब फिर टेंडर आमंत्रित किए हैं। बता दें कि टौणीदेवी लोनिवि के मंडल कार्यालय के अंतर्गत 23 किलोमीटर लंबे सुजानपुर-हमीरपुर वाया कोट-चौरी-पटलांदर सड़क के स्तरोन्नयन के लिए केंद्रीय रोड फंड से 32.58 करोड़ का बजट केंद्र से स्वीकृत हुआ। इसमें टारिंग, सड़क की चौड़ाई बढ़ाना, ब्लैक स्पॉट खत्म करना, निकासी नालियों का निर्माण और भूस्खलन वाले स्पॉट पर डंगे लगाने का काम होगा।
विज्ञापन


विभाग ने बीते माह टेंडर आमंत्रित किए। लोनिवि के एसडीओ रविंद्र सकलानी ने बताया कि इस कार्य के लिए आमंत्रित टेंडर में सबसे कम रेट भरने और अन्य शर्तें पूरा करने पर हरियाणा की एक फर्म को काम आवंटित हुआ। जब विभाग ने बाद में फर्म के दस्तावेजों की जांच की तो उसमें वर्क डन का सर्टिफिकेट जाली निकला, जिसके चलते टेंडर रद्द कर दिया। नए टेंडर की प्रक्रिया एक्सईएन और अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अमल में लाई जा रही है। उधर, टौणीदेवी स्थित लोनिवि के एक्सईएन अरविंद लखनपाल ने बताया कि उक्त मार्ग के लिए सीआरएफ के तहत 32.58 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed