फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fake certificate of paragliding one arrested in kullu himachal pradesh

Kullu News: कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के फर्जी सर्टिफिकेट बांटने वाला उत्तराखंड का शातिर गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2023 09:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Jan 2023 09:10 PM IST
सार

कुल्लू जिले में पैराग्लाइडिंग के फर्जी सर्टिफिकेट बांटने वाले शातिर का फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोपी पेशे से पायलट है। आरोपी ने 25-25 हजार रुपये में फर्जी सर्टिफिकेट बांटे थे।

विज्ञापन
fake certificate of paragliding one arrested in kullu himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के फर्जी सर्टिफिकेट बांटने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड के रहने वाले एक शख्स को छह खाली सर्टिफिकेट के साथ पकड़ा गया है। आरोपी के पास मिले ये सर्टिफिकेट सीज कर दिए गए हैं। आरोपी पर 25-25 हजार रुपये में सर्टिफिकेट बेचने का आरोप है। आरोपी खुद भी पैराग्लाइडिंग पायलट है। फर्जीवाड़े की भनक लगते ही एसडीएम सदर विकास शुक्ला रविवार रात को ही मौके पर पहुंचे। आरोपी को दबोच लिया गया। कुल्लू में इसके एक अन्य साथी को भी पकड़ा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  पर्यटन विभाग ने भी आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा है। मामला सामने आने के बाद पैराग्लाइडिंग के लिए जरूरी सर्टिफिकेट बाजार में बिकने पर कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उत्तराखंड का जो संस्थान पैराग्लाइडिंग का कोर्स करवाता है, उसके सर्टिफिकेट बेचे जा रहे थे। आरोपी ने यह भी कुबूल किया है कि उसने कुल्लू में करीब 70 सर्टिफिकेट बांटे हैं। जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा है। एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि पैराग्लाइडिंग के लिए फर्जी सर्टिफिकेट बांटने वाला उत्तराखंड का एक शख्स पकड़ा गया है। आरोपी के पास खाली सर्टिफिकेट भी मिले हैं। उसने सर्टिफिकेट किसे बांटे हैं, इसकी छानबीन की जाएगी। पुलिस को मामले की छानबीन का जिम्मा दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने डूंगर सिंह (27) पुत्र चंदन सिंह निवासी पांडेय भीमताल, जिला नैनीताल, उत्तराखंड तथा एक अन्य व्यक्ति युधिष्ठिर (27) निवासी कोकी बंजार को सीआरपीसी की धारा 107 व151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


इसलिए करवाया जाता है कोर्स 
पैराग्लाइडिंग के एडवांस सर्टिफिकेट कोर्स में पायलट को सिखाया जाता है कि आपात स्थिति में पैराग्लाइडर नदी में गिर जाए तो नदी को कैसे पार करना है। विपरीत परिस्थितियों में कैसे सुरक्षित लैंडिंग की जाए। कोर्स को अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान सहित अन्य पंजीकृत संस्थान करवाते हैं। कोर्स के लिए करीब 50,000 रुपये फीस रहती है। प्रशिक्षण एक सप्ताह से 15 दिन का होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed