फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fair at kalia temple shimla.

दुर्गा पूजन मेला: इन सात दिन में होंगे शिशु मुंडन संस्कार

Wed, 07 Oct 2015 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुफरी (शिमला)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुफरी (शिमला) Updated Wed, 07 Oct 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
fair at kalia temple shimla.

शिमला जिला के कई क्षेत्रों की आराध्य ज्येश्वरी देवी धरेच का केलिया स्थित मंदिर में दुर्गा पूजन मेले 20 अक्तूबर से शुरू होंगे। 27 अक्तूबर तक मेले के दौरान मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से अष्टमी से पूर्णिमा तक सात दिन तक नवजात शिशुओं के मुंडन संस्कार होंगे। देवी दर्शन के लिए मंदिर को खुला रखे जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इस बार मेले की यह विशेषता रहेगी कि यहां पर पशु बलि नहीं होगी। सैकड़ों बकरों की जगह इस बार नारियल बलि से प्रथा का निर्वहन होगा। हाईकोर्ट द्वारा पशु बलि पर रोक लगाए जाने के बाद देवी के 18-20 सौ कलेणों द्वारा देवी की आज्ञा के बाद यहां बकरों की बलि को पूर्णतया बंद कर दिया है। मंदिर प्रबंधन समिति ने मेले की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। हर काम के लिए अलग से कमेटी बनाई जा रही है।
विज्ञापन


मंदिर समिति द्वारा पुलिस प्रशासन का भी सहयोग मांगा है। गौरतलब है कि धरेच देवी का यह मेला केलिया में हर साल शरद नवरात्रों की अष्टमी से पूर्णिमा तक मनाया जाता है। नवरात्रों के दौरान मंदिर में खूब भीड़ होती है। देवी धरेच के वजीर सीताराम शर्मा और भंडारी लच्छीराम ने बताया कि इस अवसर पर लोगों द्वारा मंदिर में बच्चों के मुंडन संस्कार आदि करवाने की परंपरा है। धरेच मंदिर में मुख्य दशहरा उत्सव 23 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केलिया मंदिर में 20 को आएंगी देवी
देवी ज्येश्वरी 20 अक्तूबर को अपने मूल मंदिर धरेच से केलिया मंदिर में आएंगी। सात दिन तक यहां वास करेंगी। श्रद्धालुओं को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करेंगी। 27 अक्तूबर शाम को देवी देवलुओं सहित अपने मूल मंदिर धरेच लौट जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed