फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   faag festival celbration in rohru himachal.

OMG: बर्फ के गोले मारकर देवता का अभिनंदन

Sun, 01 Mar 2015 09:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Mar 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन
faag festival  celbration in rohru himachal.

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला रोहड़ू छौहारा विकास खंड के दुर्गम गांव जांगलिख में शनिवार को फाग मेले की अनूठी रस्म पुरी की गई।

विज्ञापन


विशेष रुप से बेतियानी गांव के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पर बर्फ के गोले मारकर देवता का अभिनंदन किया। बसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाने वाला तीन दिवसीय फाग मेला रविवार को संपन होगा।

देवता साहिब जाख के आवाहन पर आयोजित हुए फाग मेले के दुसरे दिन जाख देवता ने देवलुओं के साथ जमकर नृत्य किया। दोपहर बाद मेले की मुख्य रस्म पारंपरिक रूप से निभाई गई।
विज्ञापन


बेतियाणी गांव के चुनिंदा लोगों ने विशेष रुप से पारंपरिक वेशभूषा में जांगलखि गांव पहुंचकर देवता साहिब जाख के मंदिर पर बर्फ के गोले दागे।

पारंपरिक नृत्य के साथ मनाया फाग उत्सव

faag festival  celbration in rohru himachal.

बर्फ के गोले मारकर देवता के अभिनंदन की मुख्य रस्म के बाद दिन भर स्थानीय लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धूनों पर थीरकते रहे।

मेहमानों की खातिरदारी पारंपरिक एवं अनूठे व्यंजनों से जमकर की गई। जांगलिख के साथ साथ गोक्सवाड़ी, तांगणू, पेखा व दिऊदी गांव में भी पारंपरिक फाग मेला मनाया गया।

देवता साहिब जाख जागंलखि के पुजारी विशंबर सिंह ने बताया कि फाग मेला कई सदियों से उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला मेला रविवार को संपन होगा। फाग मेला विशेष रुप से देवता जाख के आवाहन पर भी आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed