{"_id":"6adb48c6f0626dd8790c0a4b","slug":"expedited-leave-encashment-and-gratuity-for-pensioners-shimla-news-c-19-sml1002-808695-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पेंशनरों को जल्द दें लीव \nइनकैशमेंट और ग्रेच्युटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पेंशनरों को जल्द दें लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की मांग
टुटू में हुई बैठक पेंशनरों ने उठाई लंबित मांगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक टुटू की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को कोहबाग में हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित देनदारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में ब्लॉक के 57 से अधिक पेंशनरों ने हिस्सा लिया। इसकी अध्यक्षता कैलाश वर्मा ने की जबकि प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भूपराम वर्मा ने कहा कि सरकार ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और महंगाई भत्ते (डीए)/महंगाई राहत (डीआर) की अदायगी नहीं की है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 800 से अधिक पेंशनरों का निधन हो चुका है। इनके बच्चे और परिवार आर्थिक परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं।
उन्होंने सरकार पर पेंशनरों की समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। वर्मा ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों और ब्लॉकों में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पेंशनरों को उनके अधिकारों और लंबित देनदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेंशनरों की सभी लंबित देनदारियों का भुगतान होने तक यह अभियान जारी रहेगा। आने वाले समय में इसे और तेज किया जाएगा। एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश वर्मा ने संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि टुटू ब्लॉक के तहत घणाट्टी, धामी, जाटिया देवी और पनेश में भी बैठकें आयोजित की जाएंगी।