फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   expansion for landing of Large passenger planes in Bhuntar soon

भुंतर में बड़े यात्री विमानों की लैंडिंग के लिए विस्तारीकरण जल्द

Fri, 14 Sep 2018 12:58 PM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 14 Sep 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
expansion for landing of Large passenger planes in Bhuntar soon

भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने कदमताल तेज कर दी है। मंत्रालय ने भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी से भुंतर हवाई अड्डे की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा मांगा है। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से यहां 100 या इससे अधिक सीटों का विमान उतर सकेगा।

विज्ञापन


इससे कुल्लू-मनाली के पर्यटन को और गति मिलेगी। दस सितंबर को दिल्ली में आयोजित केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय की समीक्षा बैठक में इस मसले को लेकर चर्चा की गई। मंत्रालय ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से हवाई अड्डे की वर्तमान स्थिती की रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन


जिसमें कुल हवाई उड़ानेें, हवाई अड्डे के रनवे और एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण की जानकारी शामिल है। भुंतर हवाई अड्डे में रनवे की समस्या सबसे बड़ी है। मात्र 1052 मीटर रनवे होने से यहां मुश्किल से 72 सीटर का विमान की लैंड कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए मात्र 20 से 25 लोग ही उड़ान भर सकते हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी भुंतर के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि मंत्रालय ने अथॉरिटी से भुंतर एयरपोर्ट की रिपोर्ट मांगी थी, जिससे उन्होंने दिल्ली स्थित अपने मुख्य कार्यालय को भेज दिया है।  


भुंतर एयरपोर्ट के रनवे को विस्तारीकरण के तहत 660 मीटर बढ़ाने की योजना है। प्रारंभिक तौर पर इसकी प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रथम चरण में रवने को 300 मीटर तक बढ़ाने की योजना है। रनवे को कैसे और किस तरह से बढ़ाया जाना है इसका पूरा प्रपोजल प्रशासन ने सरकार को करीब दो माह पहले भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed