Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Exorbitant prices being charged for food items on the HPU campus.

Shimla News: एचपीयू परिसर में खाद्य पदार्थों के वसूले जा रहे अधिक दाम

Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Exorbitant prices being charged for food items on the HPU campus.
विवि में हुई बैठक में छात्रों ने लगाया आरोप, दुकानदार बोले-वर्ष 2023 के बाद संशोधित नहीं की हैं दरें
विज्ञापन

छात्रों ने दुकानों में रेट लिस्ट न लगाने का भी लगाया आरोप

भोजन की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था भी उठाए हैं सवाल


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में छात्रों से भोजन और पेय पदार्थों के अधिक दाम वसूलने तथा स्वच्छता में लापरवाही की शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। विवि ने दुकानदारों को तत्काल 2023 में तय दरों पर ही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुकानों के बाहर रेट सूची प्रदर्शित करना भी अनिवार्य कर दिया है। डीन छात्र कल्याण प्रो. रोशन लाल जिंटा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसएफआई, एनएसयूआई और एबीवीपी के अध्यक्ष तथा सचिवों ने आरोप लगाया कि परिसर की कई दुकानों में तय दरों से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। छात्रों ने कहा कि कई दुकानों में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता स्तर भी संतोषजनक नहीं है। इससे छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदारों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वर्ष 2023 के बाद से भोजन की दरों में संशोधन नहीं हुआ है। महंगाई बढ़ने के कारण उन्हें अतिरिक्त राशि लेनी पड़ रही है। इस पर डीन छात्र कल्याण आरएल जिंटा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नई दरें तय होने तक सभी दुकानदार विश्वविद्यालय के साथ वर्ष 2023 में हुए समझौते के अनुसार ही भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराएंगे।



खाद्य पदार्थों की दरें हो सकती हैं संशोधित
डीन छात्र कल्याण आरएल जिंटा ने आश्वासन दिया कि खाद्य पदार्थों की दरों में संशोधन की मांग पर एस्टेट कार्यालय जल्द विचार करेगा। तब तक किसी भी दुकान को निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने और छात्रों के लिए सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विवि परिसर के सभी दुकानदारों के अलावा एस्टेट कार्यालय, स्थापना शाखा, मुख्य वार्डन, स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विनय, पुलिस विभाग के डीएसपी और संबंधित समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article