फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Excise department took action against jewelery and cash worth Rs 7.30 lakh without holding bills.

Kangra: बिना बिल पकड़े आभूषण और 7.30 लाख की नकदी, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

Fri, 20 Oct 2023 08:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Oct 2023 08:15 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के पुलिस थाना डमटाल के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बलदेव राम और देवराज के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ चक्की पुल भदरोया बैरियर पर नाका लगाया हुआ था। 

विज्ञापन
Excise department took action against jewelery and cash worth Rs 7.30 lakh without holding bills.
गहने (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना डमटाल के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बलदेव राम और देवराज के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ चक्की पुल भदरोया बैरियर पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक पंजाब नंबर की गाड़ी को नाके के दौरान रोका गया। चेकिंग के दौरान गाड़ी से सोने के गहने और कच्चे सोने की पांच बत्तियां बरामद की गईं। इसके अलावा गाड़ी से 7,57,800 रुपये की नकदी भी वरुण कपूर निवासी मोहल्ला कटरा धूलो डाकखाना कटरा भाई संत सिंह, गली नंबर 2247/9 जसवंत तहसील, जिला अमृतसर और सुखविंदर सिंह पुत्र निवासी न्यू मोनी पार्क हाउस नंबर डी/502 छयाटा रोड, अमृतसर से बरामद की हैं। गहनों के संदर्भ में दोनों व्यक्ति दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इस पर गहनों को कब्जे में लेकर सहायक आयुक्त एक्साइज डमटाल के सुपुर्द किया गया, जबकि नकदी के संदर्भ में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त एक्साइज विभाग की टीम ने 4,06,560 रुपए जुर्माना आरोपियों उनसे मौके पर ही वसूल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed