फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Excise Department seized 53,594 liters of raw liquor

Shimla: आबकारी विभाग ने जब्त की 53,594 लीटर कच्ची शराब

Thu, 03 Nov 2022 05:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Nov 2022 05:43 PM IST
सार

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि विभागीय टीमों ने प्रदेश में 53,594 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट किया है। दोषियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Excise Department seized 53,594 liters of raw liquor
आबकारी विभाग - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि विभागीय टीमों ने प्रदेश में 53,594 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट किया है। दोषियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। आयुक्त ने कहा कि प्रदेश में चुनावों के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का वितरण न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी एवं कार्यबल टीमें अपने परिधि इलाकों में सजगता से अपने दायित्वों को निभा रहे हैं।

विज्ञापन


आयुक्त यूनुस ने बताया कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत शराब की बिक्री, भंडारण को लेकर विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। शराब की दुकानों एवं थोक विक्रेताओं के परिसरों में निरीक्षण करते हुए 7,901 शराब की पेटियां कब्जे में ली गई हैं। इनकी कीमत लगभग 3.12 करोड़ रुपये है। आबकारी अधिनियम एवं अन्य नियमों की उल्लंघना में मंडी, ऊना, नूरपुर, कुल्लू, हमीरपुर और कांगड़ा में यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed