फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Excise department develop mobile application to check the purity of liquor

अरे वाह! मोबाइल ऐप बताएगी शराब असली है या नकली

Fri, 30 Jun 2017 09:56 AM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 Jun 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
Excise department develop mobile application to check the purity of liquor

हिमाचल में बिकने वाली शराब असली है या नकली, इसकी पहचान एक ऐप के जरिये हो सकेगी। प्रदेश के आबकारी एवं कराधान विभाग ने ऐसी ऐप तैयार की है, जिसके जरिये बोतल के होलोग्राम को स्कैन कर असली और नकली की पहचान की जा सकेगी।

विज्ञापन


हरियाणा, पंजाब और यूपी से तस्करी कर प्रदेश में लाई जाने वाली शराब और प्रदेश में ही बनाई जा रही नकली शराब के गोरखधंधे की समस्या से निपटने को विभाग ने यह तरीका ईजाद किया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार हर साल करीब 12 सौ करोड़ रुपये सिर्फ शराब लाइसेंस से कमाती है। चूंकि, इस साल लाइसेंस नीलामी के जरिये वितरित किए गए हैं, ऐसे में शराब नीति में संशोधन कर वितरकों को शराब की कीमत खुद तय करने की छूट दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐप में होगा स्कैनर

Excise department develop mobile application to check the purity of liquor

प्रदेश में बाहरी राज्यों से बड़ी मात्रा में शराब तस्करी कर लाई जाती है। इससे शराब विक्रेताओं के साथ ही सरकार को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जहरीली शराब की आशंका के चलते भी विभाग इस रैकेट पर नकेल कसने की जुगत में है। आबकारी आयुक्त पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि ऐप में एक स्कैनर होगा। 

इसके जरिये बोतल के होलोग्राम को स्कैन कर असली और नकली की पहचान की जा सकेगी। शराब निर्माता कंपनियों से कहा गया है कि वे होलोग्राम लगाने के बाद हर महीने एक्सल शीट में कितनी यूनिट शराब तैयार की गई, उसका डाटा दें। होलोग्राम लगाना भी जरूरी होगा। इसी होलोग्राम को स्कैन कर ग्राहक शराब के असली और नकली होने की पहचान कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed