{"_id":"660bfece908e9d8f9b0bca78","slug":"excise-department-destroyed-32-thousand-liters-of-lahan-in-dabat-and-majri-of-bilaspur-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आबकारी विभाग ने बिलासपुर के दबट और माजरी में 32 हजार लीटर लाहन की नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आबकारी विभाग ने बिलासपुर के दबट और माजरी में 32 हजार लीटर लाहन की नष्ट
Tue, 02 Apr 2024 06:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Apr 2024 06:19 PM IST
सार
डॉ. यूनुस ने बताया कि विभाग ने एक सघन अभियान के दौरान जिला बिलासपुर के दबट और माजरी में तलाशी अभियान के दौरान अवैध शराब की 10 भट्ठियों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त डॉ. यूनुस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि विभाग ने एक सघन अभियान के दौरान जिला बिलासपुर के दबट और माजरी में तलाशी अभियान के दौरान अवैध शराब की 10 भट्ठियों पर कार्रवाई की। पंजाब के आबकारी विभाग के साथ की गई इस संयुक्त कार्रवाई में 18,000 लीटर लाहन नष्ट की गई। इसकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये आंकी गई है। बताया कि जिला ऊना की आबकारी विभाग की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 13,730 लीटर शराब बरामद की है। आबकारी आयुक्त ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
बीते दिनों विभाग की टीम ने पंजाब राज्य की आबकारी टीम और पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर क्षेत्र के छन्नी व बेली इंदौरा में लगभग 54,200 लीटर कच्ची शराब बरामद कर नष्ट की, इसकी कीमत लगभग 54.20 लाख रुपये आंकी गई है। विभाग ने गत दिनों मंडी के नेरचौक से जोगिंद्रनगर में गैर कानूनी रूप से ले जाई जा रही 500 पेटियां अंग्रेजी शराब तथा 50 पेटियां बीयर की बरामद कीं। विभाग की विभिन्न टीमों ने जिला शिमला, बद्दी, मंडी और कुल्लू में भी अवैध शराब बरामद की है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आबकारी विभाग ने 2.20 लाख लीटर अवैध शराब बरामद की है।