फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Excise and Taxation Department have to recover Rs 700 crore from traders

हिमाचल के कारोबारियों पर इतने अरब टैक्स है बकाया

Wed, 22 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 22 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
 Excise and Taxation Department have to recover Rs 700 crore from traders

प्रदेश के हजारों कारोबारियों पर आबकारी एवं कराधान विभाग का करीब सात सौ करोड़ रुपया बकाया है। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद इस भारी-भरकम रकम की वसूली के लिए विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत हर आबकारी एवं कराधान अधिकारी को अपने जोन में डेली रिकवरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन


साथ ही हर दिन की रिपोर्ट को मुख्य सचिव कार्यालय को भी भेजा जा रहा है। विभाग ने यह कवायद हाल ही में मुख्य सचिव वीसी फारका की अध्यक्षता मे टैक्स और नॉन टैक्स राजस्व को लेकर हुई रिव्यू कमेटी की बैठक के बाद शुरू की है। दरअसल, बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने विभाग द्वारा कम राजस्व को लेकर मुख्य सचिव का ध्यान खींचा था।
विज्ञापन


साथ ही वैट कलेक्शन को लेकर भी चिंता जताई थी। आबकारी एवं कराधान विभाग के लिए इस साल पिछले साल की अपेक्षा 19 प्रतिशत ज्यादा वैट राजस्व वसूलने का लक्ष्य था। लेकिन वित्त विभाग के आंकड़ों के अनुसार कराधान विभाग के राजस्व में सिर्फ 14 प्रतिशत ही ही बढ़ोतरी हुई। बैठक के दौरान ही आबकारी एवं कराधान आयुक्त ने बताया था कि सिरमौर के राजस्व विवाद को छोड़ दें तो प्रदेश में विभाग का करीब सा सौ करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने न सिर्फ बकाए पर चिंता जताई बल्कि आयुक्त को डेली रिकवरी रिपोर्ट भेजने को कहा था। इसी के बाद विभाग ने यह कवायद शुरू की है। आयुक्त पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि रिकवरी को लेकर पहले ही अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष खत्म होने तक काफी हद तक रिकवरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed