{"_id":"5ab9f4514f1c1b094a8b77c7","slug":"excellence-award-to-kullu-district-for-sanitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में इस जिले को फिर मिला एक्सीलेंस अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में इस जिले को फिर मिला एक्सीलेंस अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी पहचान बना चुके कुल्लू जिले ने इस क्षेत्र में एक और मुकाम हासिल किया है। नगर परिषद कुल्लू में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बनाए गए स्वयं सहायता समूहों की एरिया लेवल फेडरेशन (अनुसंगी) को भारत सरकार के स्वच्छता एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
यह अवार्ड देशभर में 2017-18 में स्वच्छता में उत्तम काम करने वाली फेडरेशन को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से दिया गया। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी तेज सिंह ठाकुर ने बताया कि परिषद कि एरिया लेवल फेडरेशन अनुसंगी को यह अवार्ड 23 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दिया गया।
विज्ञापन
अवार्ड अनुसंगी की प्रधान केकती देवी, सचिव रोमा और मिशन के प्रबंधक संदीप मिन्हास ने केंद्रीय आवास और शहरी मामले राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से प्राप्त किया। उनके साथ मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अनुसंगी की ओर से कुल्लू शहर में लगातार स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियां पिछले वर्ष से की जा रही हैं।
विज्ञापन
उधर, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रबंधक संदीप मिन्हास ने बताया कि मिशन स्वच्छता के लिए कृतसंकल्प है। इसके अंतर्गत सहायता समूहों के लिए निरंतर कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। कहा कि मिशन के तहत कुल्लू शहर में 95 स्वयं सहायता समूह और आठ एरिया लेवल फेडरेशन बनाए गए हैं। ये सभी कुल्लू को देश सबसे सुंदर शहर बनाने के लिए प्रयासरत है।