फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Exam strat in shimla

सीआईएससीई की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू

Mon, 25 Apr 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Exam strat in shimla
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दिया परीक्षा हाल में प्रवेश
विज्ञापन

पहले दिन अंग्रेजी विषय की हुई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में बनाए गए सीआईएससीई (काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम) बोर्र्ड के परीक्षा केंद्रों में पहले दिन दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में कोरोना नियमों के तहत विद्यार्थियों को बैठाया गया। मास्क लगाने के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
शहर के ऑकलैंड हाउस गर्ल्स, ब्वॉयज, बिशप कॉटन स्कूल, सेंट मेरी, शिमला पब्लिक स्कूल और शैलेडे के अलावा गार्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में स्थापित परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों में सुबह दस बजे थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

ग्यारह से साढ़े बारह बजे तक परीक्षा चली। बोर्ड की दसवीं कक्षा के सिटी कोआर्डिनेटर माइकल जॉन और बारहवीं की कोआर्डिनेटर सुनीता जॉन ने बताया कि दसवीं की परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से हुई है। 40 अंकों की इस परीक्षा के प्रश्न पत्र को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। बताया कि मंगलवार से अंग्रेजी विषय की बारहवीं (आईएससी) की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए भी सभी केंद्रों में तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र बोले, अच्छी हुई पहली परीक्षा
ऑकलैंड हाउस ब्वॉयज स्कूल में परीक्षा देकर लौटे छात्र परीक्षित ने बताया कि उनकी टर्म टू की परीक्षा अच्छी हुई। उन्हें दो टर्म में परीक्षा करवाने का पैटर्न पसंद आया। इसमें पढ़ाई का एकसाथ बोझ नहीं पड़ता। अच्छे से पढ़ाई करने को समय मिल जाता है। छात्र अनिरुद्ध ने कहा कि अंग्रेजी की टर्म टू की परीक्षा में बीस अंक की कंपोजिशन का, दस अंक का लेटर, पांच अंक का ई मेल और पांच अंक का नोटिस का सवाल आया था। सभी प्रश्न हल करने में कोई परेशानी पेश नहीं आई। इससे टर्म टू परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed