{"_id":"63ef6dbc3ce435261f032ecc","slug":"ex-servicemen-truck-union-charge-ten-thousand-penalty-on-overloaded-cement-truck-in-bilaspur-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: क्षमता से अधिक सीमेंट ले जा रहे ट्रक चालक की काटी 10 हजार की पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: क्षमता से अधिक सीमेंट ले जा रहे ट्रक चालक की काटी 10 हजार की पर्ची
Sat, 18 Feb 2023 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:47 AM IST
सार
यूनियन के प्रधान जगरनाथ शर्मा ने कहा कि इस ट्रक की क्षमता 24 टन सीमेंट ले जाने की थी, लेकिन इसमें 30 टन सीमेंट था। इस बार 10,000 रुपये की पर्ची काटी गई है।
विज्ञापन
बाड़ां दा घाट में पूर्व सैनिक यूनियन के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बाहरी राज्य से सीमेंट लेकर आ रहा ट्रक रोककर बिलासपुर के बाड़ां दा घाट में शुक्रवार को पूर्व सैनिक यूनियन के पदाधिकारियों ने 10,000 रुपये की पर्ची काटी। इस ट्रक में क्षमता से अधिक सीमेंट होने पर यह कार्रवाई की गई। जेके लक्ष्मी सीमेंट लेकर यह ट्रक चंडीगढ़ से पंतेहड़ा जा रहा था। पूर्व सैनिक ट्रक यूनियन के प्रधान जगरनाथ की अगुवाई में क्षेत्र अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
यूनियन के प्रधान जगरनाथ शर्मा ने कहा कि इस ट्रक की क्षमता 24 टन सीमेंट ले जाने की थी, लेकिन इसमें 30 टन सीमेंट था। इस बार 10,000 रुपये की पर्ची काटी गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षमता से अधिक भार ले जाने वाले ट्रक चालकों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि यूनियन के सदस्य जिले भर में नजर रखे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र में बाहरी राज्यों से सीमेंट लेकर आने वाले ट्रकों को रोका जाएगा। यूनियन के पदाधिकारियों ने इसके अलावा लकड़ी से भरे तीन अन्य ट्रक भी पकड़े हैं। ये बरमाणा ट्रक यूनियन के ही थे। यूनियन के सदस्यों का आरोप है कि जो भी लकड़ी या अन्य सामान क्षेत्र से लेकर जाएगा, उस सामान या लकड़ी को ले जाने के लिए यूनियन के पास मांग देनी होगी।
विज्ञापन
कहा कि इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों को अवगत करवा दिया गया है। अपनी मर्जी से लकड़ी या अन्य सामान ढोने वाले ट्रकों को रोक दिया जाएगा। जगरनाथ ने कहा कि सामान ढोने के लिए अगर यूनियन के पास मांगा आती है तो रूटीन के तहत लगभग हर गाड़ी को थोड़ा बहुत काम मिल सकेगा।