फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ex servicemen shot himself in Rihlu of Shahpur, died on the spot

Himachal: रिश्तेदारों से कहासुनी के बाद पूर्व सैनिक ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 19 Jul 2025 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा )
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा ) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Jul 2025 09:35 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रिहलू में शनिवार को एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
ex servicemen shot himself in Rihlu of Shahpur, died on the spot
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रिहलू गांव में शनिवार को 65 वर्षीय पूर्व सैनिक भजन लाल ने समधी पक्ष के लोगों से मामूली विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर भजन लाल को मृत अवस्था में पाया।

विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना शाहपुर के प्रभारी करतार चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इनमें दीवार और बरामदे की छत पर गोली लगने के निशान भी शामिल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भजन लाल के परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शिमला में नौकरी करता है और छोटा बेटा छह महीने पहले शादी के बाद विदेश में कार्यरत है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बड़े बेटे के ससुराल पक्ष के कुछ लोग उनके घर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परिवारों के बीच किसी विषय पर कहासुनी हुई। इसके बाद भजन लाल अपने कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद दो गोलियां चलने की आवाज आई। पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएमसी) की धारा 108 के तहत दर्ज किया है। जांच के दायरे में बड़े बेटे के ससुराल पक्ष के पांच से छह लोगों को भी शामिल किया गया है। थाना प्रभारी करतार चंद ने बताया कि सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी भी जांच की जाएगी। सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

विज्ञापन

चौली में सड़क किनारे मिला ब्यक्ति का शव
उधर, पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौली में राष्ट्रीय राजमार्ग-3 के किनारे शनिवार को एक शव बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक सुबह के समय किसी राहगीर ने हाईवे के किनारे अनजान व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद स्थानीय ग्राम पंचायत चौली प्रधान ज्योति धीमान को सूचित किया। उसके बाद प्रधान की ओर से रक्कड़ पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई।  माैके पर रक्कड़ पुलिस ने पाया व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल के लिए भेज दिया है।  मृतक की पहचान रोमी(46 ) पुत्र प्रकाश चंद निवासी ग्लोड़ हमीरपुर के रूप में हुई है।  रोमी शादी के बाद करीब 18 वर्षों से अपने ससुराल चौली में ही रहता था और ट्रक ड्राइवर था। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस थाना रक्कड़ के प्रभारी संदीप पटियाल ने पुष्टि करते हुए कहा शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर दिया है और छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed