{"_id":"5c7273f4bdec220c1b140984","slug":"ex-servicemen-recite-the-gita-for-the-peace-of-martyrs-soul-in-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने शहीदों के लिए करवाया गीता का शांति पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने शहीदों के लिए करवाया गीता का शांति पाठ
Sun, 24 Feb 2019 04:12 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
Published by: ashok chauhan
Updated Sun, 24 Feb 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
ऋषि मार्कंडेय पूर्व सैनिक कल्याण एवं परिवहन समिति जुखाला के सौजन्य से मार्कंडेय में पुलवामा में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए पाठ और हवन किया गया। इसमें पूर्व सैनिक कमेटी के पदाधिकारियों तथा मार्कंडेय पंचायत के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
ऋषि मार्कंडेय पूर्व सैनिक परिवहन एवं कल्याण समिति जुखाला के प्रधान कैप्टन सुरेंद्र राणा ने कहा कि कार्यक्रम में पहले पुलवामा में शहीद सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद ज्योतिषचार्य सुखराम ज्योतिषी की अगुवाई में 51 पंडितों ने गीता का शांति पाठ किया।
विज्ञापन
उसके बाद हवन किया गया। कमेटी महासचिव जोगिंद्र ठाकुर, उपप्रधान दौलतराम ठाकुर, सूबेदार चुनीलाल, सूबेदार जोगिंद्र, कोषाध्यक्ष कृष्णदास शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
समिति के प्रधान कैप्टन सुरेंद्र राणा ने बताया कि पूर्व सैनिकों ने निर्णय लिया कि अगर युद्ध घोषित होता है तो जहां भी उनकी ड्यूटी लगाई जाए, वहां वे मोर्चे पर जाने कां तैयार हैं।