वीरभद्र को लाने सीएम जयराम ने भेजा अपना हेलीकॉप्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब स्वस्थ हैं। करीब तीन सप्ताह बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें सड़क मार्ग से न जाने की सलाह दी थी, लिहाजा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें लाने के लिए अपना हेलीकॉप्टर भेज दिया। वीरवार दोपहर बाद वीरभद्र सिंह परिवार के साथ शिमला पहुंचे। सीएम के इस कदम की हर ओर प्रशंसा हो रही है।
मुख्यमंत्री ने वीरभद्र सिंह के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि मानवीय दृष्टिकोण भी होना चाहिए। वीरभद्र ने लंबे समय तक हिमाचल के लिए योगदान दिया है। वह अस्वस्थ हैं तो इतना तो बनता ही है। वीरभद्र के पुत्र एवं कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम का आभार जताया। उन्होंने प्रदेशवासियों का शुभकामनाएं देने के लिए भी आभार जताया।
विक्रमादित्य ने हेलीकॉप्टर देने पर जताया आभार
उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सिंह 22 दिनों तक पीजीआई में रहे। सांस लेने में दिक्कत पर वह 16 सितंबर को आईजीएमसी शिमला में भर्ती हुए थे। 19 सितंबर को आईजीएमसी से वह पीजीआई चंडीगढ़ में सेकेंड ओपिनियन लेने गए थे। पीजीआई में उन्हें एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती किया गया था।
इस दौरान उनसे मिलने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीजीआई पहुंचे। वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री के शिमला पहुंचते ही उनसे मिलने के लिए अनाडेल और होलीलॉज में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।