फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ex CM Virbhadra Singh Celebrated 86th Birthday in Shimla

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने मनाया 86वां जन्मदिवस, हॉलीलॉज में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न

Sun, 23 Jun 2019 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Jun 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Ex CM Virbhadra Singh Celebrated 86th Birthday in Shimla
- फोटो : PTI

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को 86वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। सैकड़ों समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान हॉलीलॉज में ढोल-नगाड़े बजाकर लोकनृत्य के साथ खुशी का इजहार किया। लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और स्वस्थ उनके जीवन और दीर्घायु की कामना की। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समर्थक हॉलीलॉज पहुंचे थे।

विज्ञापन


राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दूरभाष पर वीरभद्र सिंह को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। सलाहकार शशिकांत शर्मा के हाथों फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी दूरभाष पर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को शुभकामनाएं दीं। अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने राजेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में वीरभद्र सिंह की दीर्घायु की कामना की। उन्हें भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर और पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स ने हॉलीलॉज जाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। कांग्रेस के विधायकों और नेताओं के साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, सेवा दल, इंटक के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और प्रमुखों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। हॉलीलॉज में दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक हूं, कांग्रेस का सिपाही रहूंगा: वीरभद्र

Ex CM Virbhadra Singh Celebrated 86th Birthday in Shimla

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का युग भी देखा है। वह इन नेताओं के मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे और हिमाचल के सीएम बने। जब तक हूं, कांग्रेस का सिपाही रहूंगा। अपने जन्मदिवस पर वीरभद्र सिंह बोले - मेरा पूरा जीवन देश और प्रदेश के लिए समर्पित रहा है।

उन्होंने रविवार को हॉलीलॉज में पत्रकारों से बातचीत में अगली राजनीतिक पारी को लेकर कहा कि मेरी कोई इच्छा नहीं है, लेकिन जनता क्या कर दे इसका कोई पता नहीं। कांग्रेस की हालत पर भी वीरभद्र चिंतित नजर आए। जब कांग्रेस का गठन हुआ था तो सारे स्वतंत्रता सेनानी थे। वे कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूत फौज बने।

इन्हीं से कांग्रेस के समर्पित वर्कर पैदा हुए। सत्ता में कोई भी रहे, लेकिन पुराने कांग्रेसी हमेशा कांग्रेसी ही रहेंगे। यह वह समय समय है, जब पार्टी को बहुत धक्का लगा है। इससे हमें हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। कहा कि जिस विचारधारा के साथ कांग्रेस पैदा हुई थी, उसे जिंदा करने की जरूरत है।

23 जून, 1934 को जन्में वीरभद्र सिंह ने परिवार और समर्थकों के साथ अपने निवास स्थान हॉलीलॉज में जन्मदिन मनाया। कुल्लू और अपर शिमला से वाद्ययंत्रों के साथ समर्थक हॉलीलॉज पहुंचे और नाटी डाली। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, बेटे विधायक विक्रमादित्य सिंह भी खूब थिरके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed