फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   EVM and VVPAT Test in first phase in Himachal Pradesh

हिमाचल में ईवीएम और वीवीपैट के पहले चरण की जांच इस दिन

Wed, 27 Mar 2019 12:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Mar 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
EVM and VVPAT Test in first phase in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में ईवीएम और वीवीपैट के पहले चरण की जांच 28 मार्च को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में जांच की जाएगी। स्ट्रॉन्ग रूम से मशीनों को बूथ स्तर पर भेजने के उपरांत भी इन मशीनों की जांच पड़ताल होगी। लोकसभा चुनाव में इस बार हिमाचल में 7723 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को उपयोग में लाया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रति बूथ एक अतिरिक्त मशीन उपलब्ध होगी यह इसलिए ताकि मशीन के खराब होने की स्थिति में दूसरी मशीन को उपयोग में लाया जा सके। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ईवीएम की निगरानी के लिए उचित कदम उठाएं।  जिला निर्वाचन कार्यालय, मुख्य निर्वाचन कार्यालय स्तर पर जीपीएस ट्रैकिंग प्रणाली को अपनाया जाएगा ताकि मशीनों की सही तरीके से रखवाली की जा सके।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि राज्य और जिला मुख्यालयों में वोटर हेल्पलाइन चौबीस घंटे उपलब्ध होगी। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए शैक्षणिक, तकनीकी और व्यावसायिक संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नए पात्र मतदाताओं को पंजीकृत करने के लिए हर संभव प्रयास करने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed