फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Evening College's UG, PG course admission schedule released

Shimla News: इवनिंग कॉलेज का यूजी, पीजी कोर्स में प्रवेश का शेड्यूल जारी

Tue, 27 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Evening College's UG, PG course admission schedule released
एक जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
विज्ञापन

पीजी के लिए एक जुलाई से ऑनलाइन करने होंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सांध्यकालीन अध्ययन विभाग (इवनिंग कॉलेज) ने नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक तथा स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश का शेड्यूल जारी कर दिया है।

विभाग में स्नातक डिग्री कोर्स बीए और बीकॉम कोर्स के लिए एक से 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि तय की है। स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स (पीजी) में प्रवेश के लिए एक जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी जो 12 जुलाई तक चलेगी। विभाग ने नए सत्र के लिए अपना प्रोस्पेक्ट्स भी ऑनलाइन अपलोड कर दिया है जिसे छात्र विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। प्रोस्पेक्ट्स में प्रवेश से संबंधित जानकारी दी है। विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी एफ पॉल ने बताया कि प्रोस्पेक्ट्स में सभी कोर्स में उपलब्ध सीटों और प्रवेश की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई है। यूजी डिग्री कोर्स में बीए की 140 सीटों और बीकॉम की 80 सीटों के लिए एक से 19 जून तक वेबसाइट nadmissions.hpushimla.in से आवेदन किया जा सकेंगे। 13 से 19 जून तक प्री एडमिशन काउंसलिंग होगी, 20 जून को पहली प्रवेश मेरिट जारी कर दी जाएगी, दस्तावेजों की वेरिफिकेशन 20 और 21 जून को होगी। यूजी के दूसरे और तीसरे वर्ष की रोलऑन एडमिशन के लिए भी तय तिथि के भीतर ही आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


पीजी डिग्री कोर्स में एमए हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान की 45-45 सीटों और एमकॉम की 40 सीटों के लिए एक से बारह जुलाई तक विवि के nadmissions.hpushimla.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इन कोर्स की पहली मेरिट 14 जुलाई को जारी होगी। प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र विभाग में किसी भी कार्य दिवस पर शाम पांच से साढ़े सात बजे के बीच कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article