Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Even lawyers and depot operators are in the fray for the district council elections.

Shimla News: जिला परिषद के चुनाव मैदान में वकील और डिपो संचालक तक

Thu, 07 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Even lawyers and depot operators are in the fray for the district council elections.
सामाजिक कार्यकर्ता भी आजमा रहे हैं अपनी किस्मत, आरएसएस पृष्ठभूमि से जुड़े लोग भी लड़ रहे चुनाव
विज्ञापन

सुमित ठाकुर
शिमला। जिला परिषद चुनाव दिलचस्प होता नजर आ रहा है। चुनावी मैदान में उतरे दस प्रत्याशियों में वकील, डिपो संचालक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों से जुड़े चेहरे शामिल हैं।
खास बात यह है कि कई प्रत्याशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि से जुड़े बताए जा रहे हैं। कुछ प्रत्याशी पहले पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान का चुनाव भी लड़ चुके हैं। ऐसे में इस बार मुकाबला केवल राजनीतिक दलों तक सीमित न रहकर व्यक्तित्व और स्थानीय प्रभाव के आधार पर भी देखा जा रहा है। जिला परिषद चुनाव के लिए शहर के साथ लगते चार में से तीन वार्डों से प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। अब प्रत्याशी गांव-गांव जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। विकास के एजेंडे के साथ युवाओं के लिए खेल मैदान, महिलाओं के लिए रोजगार, बेहतर सड़क सुविधा, पेयजल व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया है। कई प्रत्याशियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं की भारी कमी है। कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान के और तेज होने के आसार हैं। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जनता भी इस बार विकास और स्थानीय नेतृत्व को ध्यान में रखकर फैसला लेने की बात कह रही है।
विज्ञापन



कांग्रेस ने जारी नहीं की सूची
देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने जिला शिमला के विभिन्न वार्डों में अपने समर्थित प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इन प्रत्याशियों ने नामांकन भरना शुरू कर दिए हैं। दूसरी ओर शहर के साथ लगते चार वार्डों में कांग्रेस अपने समर्थित प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं कर पाई है। बल्कि ऐसे नाम जोकि चर्चित या फिर मंत्री के करीबी हैं, उन्हें ही चुनाव लड़ने को कहा गया है। दूसरी ओर जिन वार्डों में अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिया है, वह भी यह नहीं कह रहे है कि वह कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article