फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   European Union registered Geographical Indication for Kangra tea

उपलब्धि: हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा चाय को यूरोपियन यूनियन ने दिया जीआई टैग, ईयू ने ट्वीट कर साझा की जानकारी

Thu, 30 Mar 2023 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:15 PM IST
सार

कांगड़ा चाय को जीआई टैग मिलने पर अब इसकी खुशबू यूरोप के देशों में बिखरेगी। कांगड़ा चाय की बात करें तो अब तक कांगड़ा से करीब चार हजार किलोग्राम चाय का निर्यात कोलकाता में होता है।

विज्ञापन
European Union registered Geographical Indication for Kangra tea
कांगड़ा चाय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आने वाले दिनों में अब कांगड़ा चाय उत्पादकों के दिन फिरने वाले हैं। कांगड़ा चाय को अब भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) का दर्जा मिल गया है। कांगड़ा चाय को जीआई टैग यूरोपियन यूनियन से मिला है। इससे कांगड़ा चाय उत्पादकों की आर्थिकी मजबूत हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस टैग की जानकारी यूरोपियन यूनियन के टि्वटर हैंडल से मिली है।

विज्ञापन


अंदेशा जताया गया है कि प्रदेश सरकार की ओर से इसकी अधिकारिक सूचना दो तीन दिन में आ सकती है। जानकारी के अनुसार बुधवार को यूरोपियन यूनियन के टि्वटर हैंडल में यह ट्वीट किया गया कि कांगड़ा चाय को जीआई टैग दिया गया है। इससे अब कांगड़ा चाय के उत्पादकों के दिन अच्छे आने वाले हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो प्रदेश कृषि विभाग एवं हिमाचल प्रदेश काउंसिल ऑफ सांइस टेक्नोलॉजी इन्वायरनमेंट शिमला (हिमकोज) के साथ करीब पिछले दो साल से कांगड़ा चाय को जीआई टैग दिलाने में लगा था। कांगड़ा चाय को जीआई टैग मिलने पर अब इसकी खुशबू यूरोप के देशों में बिखरेगी। कांगड़ा चाय की बात करें तो अब तक कांगड़ा से करीब चार हजार किलोग्राम चाय का निर्यात कोलकाता में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जीआई टैग मिलने से कांगड़ा चाय उत्पादक अपनी चाय का सीधा यूरोपियन देशों में निर्यात कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो यूरोपियन यूनियन के मानकों पर खरा उतरने के बाद ही कांगड़ा चाय को जीआई टैग मिला है। उधर, एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें भी कांगड़ा चाय को जीआई टैग मिलने का पता यूरोपियन यूनियन टि्वटर हैंडल से चला है। इसकी दो तीन दिन में शिमला से आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed