{"_id":"664750a2f231e251410b663f","slug":"equitable-participation-of-women-is-necessary-for-a-clean-society-shimla-news-c-19-sml1001-351777-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: स्वच्छ समाज के लिए महिलाओं \nकी न्यायसंगत सहभागिता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: स्वच्छ समाज के लिए महिलाओं की न्यायसंगत सहभागिता जरूरी
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में डॉ. नेहा सूद ने बताया महिला सशक्तीकरण का महत्व
मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बरतने की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। महिला सशक्तीकरण के बिना एक राष्ट्र की समृद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती। सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की न्यायसंगत सहभागिता एक मजबूत और अच्छे समाज की स्थापना के लिए आवश्यक है।
यह बात शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग भट्ठाकुफर में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में डीएनबी एमडी डॉ. नेहा सूद ने कही। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तीकरण वह होता है जिसमें महिलाएं अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता के बारे में भी बताया। कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखना जरूरी है। कुछ जगह मासिक धर्म को लेकर गलत प्रथा भी है जिसको खत्म करना जरूरी है। लड़कियों को स्वास्थ्य शिक्षा दी जानी जरूरी है। डॉ. नेहा सूद ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छता सबसे जरूरी है। इसके लिए पर्यावरणीय स्वच्छता, सुरक्षित जल, स्वच्छ हवा, अच्छा पोषण और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं होना जरूरी हैं।
छात्राओं को मिली लाभदायक जानकारी : डॉ शमा लोहुमी
शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग भट्ठाकुफर की प्रधानाचार्य डॉ. शमा लोहुमी ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मिली जानकारी छात्राओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य के प्रति सभी को सचेत रहने की जरूरत है। कहा कि हमारी नर्सें हमारा भविष्य हैं। स्वस्थ रहने के लिए आसपास सफाई रखना जरूरी है।
विज्ञापन
मासिक धर्म स्वच्छता जरूरी विषय
मुस्कान चंदेल ने कहा कि कार्यक्रम में डॉ. नेहा सूद की बताई बातों में कई नई चीजें सीखने को मिली हैं। संदनी शर्मा ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता बहुत जरूरी विषय है। इसके बारे में कोई खुलकर बात नहीं करता लेकिन इसके प्रति सबको जागरूक होने की जरूरत है। रजनी ने कहा कि नर्सें और डॉक्टर गाड़ी के दो पहिये हैं जिसके बिना गाड़ी चलाना मुश्किल होता है। नितिशा ने कहा कि कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण और स्वच्छता के बारे में अहम जानकारी मिली।