{"_id":"b042b3692948c0c28aa9e6a5e390a054","slug":"entrance-test-for-dee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन का एंट्रेंस 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन का एंट्रेंस 26 को
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 23 Jun 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रदेश भर के सरकारी और गैर सरकारी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों के लिए 26 जुलाई को प्रवेश परीक्षा करवाएगा।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के माध्यम 12 सरकारी संस्थानों में 1800 और 23 गैर सरकारी संस्थानों में 1225 सीटें भरी जाएंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विनय धीमान ने बताया कि अब जेबीटी कोर्स का नाम बदलकर डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन बोर्ड की वेबसाइट पर किया जा सकता है। आवेदन के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के 400 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन