फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Entrance exam for polytechnic admission by hp technical education board dharamshala

धर्मशाला: पैट-लीट में प्रवेश के लिए मेरिट नहीं अब परीक्षा लेगा तकनीकी शिक्षा

Thu, 16 Dec 2021 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Dec 2021 11:16 AM IST
सार

बोर्ड की निर्धारित तिथियों के अनुसार पैट के लिए 15 मई 2022 को सुबह 10 से एक बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं लीट के लिए 22 मई को सुबह 10 से 12 बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Entrance exam for polytechnic admission by hp technical education board dharamshala
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड वर्ष अगले वर्ष में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पैट (पॉलीटेक्निक एडमिशन टेस्ट-2022) और लीट (लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट) में प्रवेश देगा। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड मई 2022 में प्रवेश परीक्षा करवाएगा। इससे पहले कोविड काल के कारण पिछले दो वर्षों से लीट और पैट में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन अब कोविड-19 की स्थिति में कुछ सुधार होने के कारण वर्ष 2022 में तकनीकी शिक्षा बोर्ड प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेगा।

विज्ञापन


इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा की तिथियों का निर्धारण कर लिया है। बोर्ड की निर्धारित तिथियों के अनुसार पैट के लिए 15 मई 2022 को सुबह 10 से एक बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं लीट के लिए 22 मई को सुबह 10 से 12 बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन


इन दोनों परीक्षाओं के लिए मार्च और अप्रैल में बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए बोर्ड अलग से प्रवेश सूचना भी जारी करेगा। मई माह में अधिकतर बोर्डों सहित कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी होती हैं। ऐसे में किसी परीक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा बोर्ड की यह प्रवेश परीक्षाएं क्लैश न हों। इसके चलते तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पांच माह पहले ही प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को होगा ये फायदा
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से पांच माह पहले लीट-पैट की प्रवेश परीक्षा की तिथियां निर्धारित करने से छात्रों को खासा लाभ होगा।  इससे न केवल अभ्यर्थियों को सुविधा होगी, साथ ही अन्य बोर्डों को भी अपनी प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित करने में आसानी रहेगी।


तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने वर्ष 2022 के लिए लीट और पैट की प्रवेश परीक्षा के लिए तिथियों का निर्धारण कर लिया है। बोर्ड की ओर से निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक पैट की परीक्षा 15 और लीट की परीक्षा 22 मई को होगी। पिछले दो वर्षों से प्रवेश नहीं हुई है। अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा था। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed