फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   encroachment on road in shimla

Shimla News: पुलिस मेहरबान, बाईपास-सर्कुलर रोड पर बन गए रेत-बजरी बेचने के ठिकाने

Sun, 22 Mar 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
encroachment on road in shimla
सीरिज-2
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर छोटा शिमला पेट्रोल पंप से लेकर नवबहार चौक तक रात को उतारी जा रही निर्माण सामग्री
टूटीकंडी-खलीनी बाईपास सड़क पर भी जगह-जगह लगे हैं रेत-बजरी के ढेर, संकरी हो रही सड़कें, हादसे का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बाईपास सड़कों समेत सर्कुलर रोड तक पर जगह-जगह निर्माण सामग्री उतारी जा रही है। इनमें कई ठिकाने ऐसे बन गए हैं जहां रोजाना रात के समय रेत और बजरी सड़क पर उतारी जा रही है। दिन के समय यहां से इन्हें छोटी गाड़ियों में भरकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाता है। इनके कारण संकरी हो रही सड़क से न सिर्फ जाम लग रहा है बल्कि हादसों का भी खतरा बढ़ रहा है। कुछ लोग सड़कों को गोदाम के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर के सर्कुलर रोड पर ही छोटा शिमला पेट्रोल पंप से लेकर चुड़ैल बावड़ी तक की सड़क पर आए दिन रेत और बजरी की लोडिंग-अनलोडिंग हो रही है। खलीनी में वीरखाना से लेकर लालपानी और रामनगर तक की सड़कों के किनारे भी निर्माण सामग्री के ढेर लगाए जा रहे हैं। उधर, लोक निर्माण से लेकर पुलिस विभाग तक के अफसर इन पर मेहरबान हैं।
नियमानुसार सड़कों पर निर्माण सामग्री नहीं रख सकते, लेकिन शहर में ऐसी दर्जनों जगह हैं जहां निर्माण सामग्री को रखने के पक्के अड्डे बन गए हैं। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग और पुलिस मुख्य सड़कों पर लोडिंग-अनलोडिंग के स्थान चिह्नित करे। सिर्फ इन्हीं जगहों पर रेत-बजरी उतारने की अनुमति दी जाए। बाकी जगहों पर निर्माण सामग्री रखने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


एक ओर मलबा, दूसरी और रेत-बजरी
शहर में कई स्थान ऐसे हैं जहां सड़क के एक ओर मलबा डंप किया गया है। वहीं दूसरी ओर रेत-बजरी रखी जा रही है। पंथाघाटी के पास स्मार्ट सिटी से बनाए फुटपाथ पर ही रेत और बजरी के ढेर लगाए जा रहे हैं। इससे न सिर्फ फुटपाथ को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि आम लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के पास ही मलबे के ढेर
पुलिस मुख्यालय के पास ही सड़क किनारे मलबे के ढेर लगे हैं। इसे हटाने की बजाय यहां बैरिकेड लगाए गए हैं। लोगों का कहना है कि यहां यातायात के बीच पैदल चलने तक की जगह नहीं बची है। रास्ते से मलबा हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed