{"_id":"173e87ed24b672ee05c973b3fe675245","slug":"encroachment-on-government-land-demands-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, कार्रवाई की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Jul 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवनगर पर्यावरण संरक्षण समिति ने प्रापर्टी डीलरों पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। समिति ने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
समिति के प्रधान डीआर कश्यप का कहना है कि प्रशासन को प्रॉपर्टी डीलरों के इस कार्य के खिलाफ स्थानीय लोगों ने कई बार लिखित तौर पर अवगत कराया है।
लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया है कि विगत पहली जुलाई को अधिक बारिश होने से सड़क मार्ग और सीढ़ियों में दरारें पड़ गई हैं।
दीवार का एक भाग भी गिर गया है। प्रापर्टी डीलरों की ओर से बनाए गए डंगे इतने ऊंचे हैं कि इससे स्थानीय लोगों को काफी खतरा रहता है।
समिति ने मांग करते हुए कहा है कि इस रास्ते को तुरंत बंद करके वैकल्पिक रास्ता बनाया जाए ताकि यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन