फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Enactment of the 'Makhan Chor Leela' at the Radha-Krishna Temple.

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर में माखन चोर लीला का मंचन

Tue, 25 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Enactment of the 'Makhan Chor Leela' at the Radha-Krishna Temple.
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित श्री सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में रास लीला के दौरान मंगलवार को माखन चोर लीला का मंचन किया गया। यह लीला भगवान श्रीकृष्ण की बाल-चंचलता और ब्रजवासियों के प्रति उनके प्रेम को दर्शाती है। लीला में दिखाया कि बाल कृष्ण अपने सखाओं के साथ कैसे माखन चुराते थे। वह कभी स्वयं मटकी उतारते तो कभी सखाओं के कंधों पर चढ़कर माखन निकालते थे। कान्हा अकेले माखन नहीं खाते थे, बल्कि अपने मित्रों और बंदरों को भी खिलाते थे। ब्रज की गोपियां कृष्ण की शिकायत लेकर यशोदा मैया के पास जाती थीं। हालांकि उनकी शिकायतें भी कृष्ण के प्रति प्रेम का ही एक रूप थीं। वह चाहती थीं कि कान्हा उनके घर आएं और अपनी बाल लीलाएं करें। माखन चोर लीला का आध्यात्मिक भाव यह है कि श्रीकृष्ण माखन से अधिक भक्तों का निर्मल प्रेम चुराते हैं। प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि भक्त माखन के प्रसाद के लिए लालायित दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article