{"_id":"629f45e6cac42a5e4c229c48","slug":"employment-fair-famous-companies-will-give-employment-to-200-educated-youth-in-paonta","type":"story","status":"publish","title_hn":"Employment Fair: पांवटा में निजी कंपनियां 200 पढ़े-लिखे युवाओं को देगी रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Employment Fair: पांवटा में निजी कंपनियां 200 पढ़े-लिखे युवाओं को देगी रोजगार
Tue, 07 Jun 2022 06:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Jun 2022 06:04 PM IST
सार
पांवटा साहिब 13 जून को रोजगार मेले का आयोजन करेगी जिसमें पढ़े-लिखे 200 युवाओं को क्षेत्र की नामी कंपनियों में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य सुशील गर्ग ने बताया कि रोजगार मेले का स्थानीय कंपनियों व उम्मीदवारों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
रोजगार का मौका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राजकीय आईटीआई पांवटा साहिब 13 जून को रोजगार मेले का आयोजन करेगी जिसमें पढ़े-लिखे 200 युवाओं को क्षेत्र की नामी कंपनियों में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स गोंदपुर में यह मेला लगेगा।
विज्ञापन
आईटीआई के प्रधानाचार्य सुशील गर्ग ने बताया कि रोजगार मेले का स्थानीय कंपनियों एवं उम्मीदवारों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान इलेक्ट्रिीशियन, टर्नर, वेल्डर, फिटर, मोटर मैकेनिक, कोपा और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिकल ट्रेड के युवाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने इच्छुक प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वह 13 जून को पांवटा साहिब के गोंदपुर में आयोजित होने वाले मेले का लाभ उठाएं। इससे पहले किसी भी कार्य दिवस में इच्छुक युवा अपना पंजीकरण राजकीय आईटीआई पांवटा साहिब के कार्यालय में करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन