फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   employess election in sectratet shimla

सचिवालय में कर्मचारी संघ के चुनाव से गरमाया माहौल

Wed, 11 Aug 2021 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
employess election in sectratet shimla
छह पदों के लिए 25 अगस्त को होंगे चुनाव, 16 अगस्त तक दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के चुनाव से परिसर का माहौल गरमा गया है। संघ के चुनाव लड़ने के लिए बुधवार को नामांकन भरने का दूसरा दिन है। पहले दिन किसी भी कर्मचारी नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। चुनाव लड़ने के लिए नामांकनपत्र भरने का आखिरी दिन 16 अगस्त तक है।
संघ का सदस्यता अभियान 10 अगस्त को खत्म हो गया है। इसके बाद अब कर्मचारी नेता प्रचार में जुटे हैं और वोटरों से संपर्क बनाए हुए हैं। संघ के चुनाव में 6 पदाधिकारी और सात कार्यकारिणी के सदस्य चुने जाने हैं। इन पदों के लिए 25 अगस्त को चुनाव होने है। चुनाव में करीब 1200 वोटर हिस्सा लेंगे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप जस्सल ने कहा कि पहले दिन किसी ने भी नामांकनपत्र नहीं भरा है।
विज्ञापन

कुछ पुराने पदाधिकारी फिर से चुनावी दंगल में कूदने की तैयारी में है। संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि वह चार साल से अध्यक्ष हैं। तीसरी बार संघ के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। इससे पहले संजीव दो बार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। शर्मा ने आठ बार संघ के चुनाव लड़े हैं और वर्ष 2015 में अध्यक्ष पद का चुनाव हारे थे। इस बार संजीव नौवीं बार संघ का चुनाव लड़ने की तैयारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed