फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Employees will not receive their salaries without the Pradhan's seal.

Shimla News: प्रधान की मुहर के बिना नहीं मिलेगा कर्मचारियों को वेतन

Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Employees will not receive their salaries without the Pradhan's seal.
पंचायत सचिव और तकनीकी सहायकों पर लागू होंगी शर्तें
विज्ञापन

नियमों के दायरे में ग्राम स्वरोजगार सेवक भी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंचायतों में प्रधान की मुहर के बिना सचिवों को वेतन नहीं दिया जाएगा। पंचायतीराज विभाग ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं।
यह निर्णय सचिवों के साथ-साथ तकनीकी सहायकों और ग्राम स्वरोजगार सेवकों पर भी लागू होगा। इन कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति को लेकर प्रधान से सत्यापित करवाना होगा। इसके बाद उन्हें वेतन जारी किया जाएगा। दूसरी ओर विभाग के इस निर्णय से सैकड़ों लोग खुश हैं। लोगों का कहना है कि पंचायत कार्यालय में कई कर्मचारी काम की जगह राजनीति में व्यस्त रहते हैं। यही वजह है कि विभाग का यह निर्णय लोगों की नजर पंचायतीराज विभाग की पारदर्शी व्यवस्था को लेकर भी अहम माना जा रहा है।


जिला शिमला में करीब 441 के करीब पंचायतें हैं। इन सभी पंचायतों में सचिव, तकनीकी सहायक और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की है। पंचायत सचिव रोजमर्रा के कामकाज के साथ सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, सरकारी रिकॉर्ड, रजिस्टर, आय-व्यय, बजट का लेखा-जोखा, जन्म-मृत्यु, प्रमाण पत्र, कर और शुल्क संबंधी रिकॉर्ड बनाने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी अंकित कोटिया ने बताया कि पंचायत कर्मचारियों की उपस्थिति का प्रधान से सत्यापन करवाना व्यवस्था का हिस्सा है। सभी पंचायतों को इसका नियमित और समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इससे कर्मचारियों की उपस्थिति का पारदर्शी रिकॉर्ड रहेगा, जवाबदेही बढ़ेगी और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed