फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Employees were questioned for three hours in the chief engineer death case

Vimal Negi Case: चीफ इंजीनियर मौत मामले में कर्मचारियों से तीन घंटे पूछताछ, इसी सप्ताह सरकार को जाएगी रिपोर्ट

Wed, 02 Apr 2025 12:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Apr 2025 12:46 PM IST
सार

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में जांच अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से तीन घंटे पूछताछ की। 

विज्ञापन
Employees were questioned for three hours in the chief engineer death case
विमल नेगी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में जांच अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से तीन घंटे पूछताछ की। साढ़े 11 बजे के करीब वह पावर कॉरपोरेशन दफ्तर पहुंचे। इस दौरान जांच अधिकारी ने विमल नेगी समेत अन्य कर्मचारियों के कार्यालय में आने जाने की फुटेज खंगाली। बारी-बारी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी जानकारी हासिल की। मृतक चीफ इंजीनियर की पत्नी ने जिन अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


कर्मचारियों से उनका व्यवहार भी पूछा। सचिव ओंकार शर्मा इसी सप्ताह मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपेंगे। चीफ इंजीनियर का शव बरामद होने के बाद से सरकार ने आईएएस अधिकारी हरिकेश मीणा को एमडी पद से हटाकर छुट्टी पर भेजा है। निदेशक देशराज के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की है। विमल नेगी की मौत को लेकर परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि नेगी पर मानसिक दबाव था। कर्मचारियों ने भी इसी तरह की बात कही है। उन्हें प्रताड़ित कर देर रात तक काम लिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed