{"_id":"687fa76439f9ce23120bdc9d","slug":"employees-demanded-da-students-raised-the-demand-for-reinstatement-of-elections-shimla-news-c-19-sml1001-571861-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कर्मचारियों ने मांगा डीए, छात्रों \nने उठाई चुनाव बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कर्मचारियों ने मांगा डीए, छात्रों ने उठाई चुनाव बहाली की मांग
विज्ञापन
छात्रों-कर्मचारी संगठनों ने मंत्री को सौंपे मांगपत्र
गैर शिक्षक कर्मचारियों के 415 पद भरने का आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने आए पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को विवि के छात्र संगठनों और कर्मचारी संगठनों ने मांगपत्र सौंपे। इसमें कर्मचारी संगठनों ने डीए का भुगतान करने और छात्र नेताओं ने चुनाव बहाली की मांग की।
विवि गैर शिक्षक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विवि में रिक्त पड़े गैर शिक्षक कर्मचारियों के 415 पदों को भरने की मुख्यमंत्री से मांग की। इन पदों को भरने के लिए 2020 से प्रक्रिया चल रही है लेकिन इन पदों को नहीं भरा जा सका है। इसके अलावा विवि के चतुर्थ श्रेणी और कर्मचारी संघ के प्रधान चांदी राम तथा महासचिव हेम राज भाटिया ने मंत्री को सौंपे मांग पत्र में जुलाई 2022 से देय महंगाई (डीए) भत्तों की अदायगी करने, कर्मचारियों के सरकारी आवास निर्माण को अनुदान राशि देने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के दैनिक वेतन में 25 रुपये की बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी करने की मांग की।
छात्र संघ चुनाव बहाल करें : एबीवीपी
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने अध्यक्ष हनी शर्मा की अगुवाई में अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात कर सौंपे मांग पत्र में छात्र संघ चुनाव बहाल करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को जल्द लागू करने का आग्रह किया। युवा विरोधी और छात्र विरोधी जॉब ट्रेनी नीति के फैसले को वापस लेने, विद्यार्थियों के लिए नई बसें खरीदने, नए छात्रावासों के निर्माण, परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की। इस मौके पर इकाई मंत्री आशीष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विवि के बजट में करें वृद्धि : एनएसयूआई
शिमला। एनएसयूआई की विवि इकाई ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के माध्यम से सरकार से विश्वविद्यालय के बजट को बढ़ाने की मांग की। इसके साथ परिसर में पार्किंग निर्माण करने सहित छात्र सुविधाओं को लेकर मांगें उठाईं। इकाई अध्यक्ष रणदीप ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।