फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   employee sugest to government on state financial issue.

कर्मचारियों ने दी ऐसी नसीहत, मंत्री भी शरमा जाएंगे

Sun, 08 Feb 2015 04:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 08 Feb 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
employee sugest to government on state financial issue.

सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन को राज्य के मंत्रियों की महंगी गाड़ियां खटक गई हैं। उनकी ओर से तर्क दिया जा रहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी आठ से 12 लाख तक की गाड़ियों पर चल सकते हैं तो फिर प्रदेश सरकार के मंत्री क्यों नहीं। प्रदेश्ा सरकार के खर्चे कम करने की मुहिम पर कर्मचारियों सरकार को ऐसी नसीहत दी है कि प्रदेश के मंत्रियों और अफसर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन



उनके लिए सरकार ने 27-27 लाख की गाड़ियां क्यों खरीदी हैं। संगठन के वरिष्ठ उपप्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की छोटी-छोटी मांगें तक नहीं मान रही है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को अपनी मांगों के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं, लेकिन सरकार के मंत्री 27-27 लाख की गाड़ियों में चल रहे हैं।

कर्मचारियों की छोटी मांगों पर भी आनाकानी

employee sugest to government on state financial issue.

सरकार के अफसर लाखों रुपये हर साल यात्रा में उड़ा रहे हैं। इन पर जब तक लगाम नहीं लगेगी, तब तक प्रदेश सरकार की स्थिति ठीक नहीं हो सकती है। कर्मचारियों की छोटी मांगें मानने पर भी सरकार की ओर से आनाकानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक करने के लिए मंत्रियों और अफसरों को खुद से शुरुआत करनी होगी। इसके बाद ही कर्मचारियों और अन्य वर्गों को पैसे की बचत करने का संदेश देना चा‌हिए। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सरकार की वित्तीय हालत सुधारने के लिए कर्मचारियों और जनता से सुझाव मांगे गए थे।

इन सुझावों ने प्रदेश सरकार को ही मुश्किल में डाल दिया है। खुद फिजूल खर्च कर रही सरकार को जनता ने अपने से ही शुरूआत करने की नसीहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed