{"_id":"58501d73e78d8e7b13dc6feb8c366ef9","slug":"employee-election-on-28th-september-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 को होंगे चतुर्थ कर्मचारी संघ के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 को होंगे चतुर्थ कर्मचारी संघ के चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 23 Sep 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के खाली पड़े पदों के लिए चुनाव 28 अक्टूबर को होने तय हुए हैं। यह जानकारी संघ के महासचिव प्रहलाद गौतम ने की। उन्होंने कहा कि ये चुनाव प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपप्रधान लिए होने हैं।
विज्ञापन
इसके लिए नामांकन की तिथि 14 अक्टूबर को तय की गई है। नामांकन पत्र की छानबीन 16 अक्टूबर, नाम वापस लेने की तिथि 18 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि नई सदस्यता लेने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उक्त पदों के नामांकन भरने के लिए आवेदकों को 500 रुपये की राशि जमानत के तौर पर जमा करानी होगी। उन्होंने कहा कि एक उम्मीदवार की जमानत एक सदस्य ही दे सकता है।
विज्ञापन
चुनाव में भाग लेने वाले कर्मचारियों को चुनाव अधिकारी दौलत राम चौहान से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के इन कर्मचारियों की पदोन्नति हुए है, इसके चलते ये पद खाली हो गए थे।