{"_id":"68cd6d54c304ef6ac402a480","slug":"emphasis-on-participation-of-men-in-nutrition-month-programs-shimla-news-c-19-sml1002-604483-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पोषण माह के कार्यक्रमों में \nपुरुषों की भागीदारी पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पोषण माह के कार्यक्रमों में पुरुषों की भागीदारी पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 2154 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुए कार्यक्रम
कम तेल और कम नमक के इस्तेमाल का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राष्ट्रीय पोषण माह के तीसरे दिन शुक्रवार को जिला शिमला में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें पुरुषों की भागीदारी को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में शिमला के सभी 2154 आंगनबाड़ी केंद्रों में मेन स्ट्रीमिंग (पिताओं की भागीदारी बढ़ाना) विषय पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, बच्चों उनके माता-पिता ने भाग लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के आरटीओ और टुटीकंडी के आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य केंद्रों में व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के माता-पिता ने तेल, चीनी और नमक का कम इस्तेमाल कर व्यंजन तैयार किए। इसमें चिलड़े, सिड्डु, खीर, बाथुआ और अंकुरित अनाज के व्यंजन शामिल थे। इसके माध्यम से लोगों को जंक फूड न खाने और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित, बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदु शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद लोगों को स्वस्थ जीवन जीने का संदेश देना है।