Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Emergency services will be available at DDU Hospital and IGMC during Diwali.

Shimla News: डीडीयू अस्पताल व आईजीएमसी में दिवाली पर मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Emergency services will be available at DDU Hospital and IGMC during Diwali.
शिमला। राजधानी शिमला के अस्पतालों में दिवाली के दिन पटाखों से जलने वाले लोगों को तुरंत उपचार उपलब्ध करवाने के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। दिवाली के दिन रविवार होने के कारण ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी लेकिन दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल (डीडीयू) और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में आपातकालीन सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए 24 घंटे चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की तैनाती की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों के ऑन-कॉल चिकित्सकों को भी आपातकालीन मामलों में उपचार के लिए उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल शिमला में पटाखों से जलने वाले लोगों और अन्य हादसों में घायल मरीजों के उपचार के लिए छह बिस्तर आरक्षित रखे जाएंगे। वहीं दिवाली के दिन 24 घंटे के लिए त्वचा, सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के एक-एक चिकित्सक की तैनाती रहेगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने यह जानकारी दी। आईजीएमसी के आपातकालीन विभाग और ट्रॉमा वार्ड में भी मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। आईजीएमसी के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जीके वर्मा ने लोगों को पटाखे चलाते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। पटाखों से जलने की स्थिति में सबसे पहले प्रभावित हिस्से को साफ बहते पानी से धोना चाहिए। इसके बाद चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार करवाना चाहिए।आंखों में एलर्जी या जलन होने पर उन्हें साफ पानी से धोएं और डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article